आगामी कार्यक्रम - राष्ट्रीय शिक्षा नीति- २०२० पर वेब सीरीज का प्रारम्भ
संस्थान द्वारा तकनीकी साधनों को वरीयता देते हुए अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से "राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020" पर एक विशेष वेब सीरीज कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के सम्बन्ध में विशेष जानकारी उपलब्ध कराया जाना है। इस वेब सीरीज के माध्यम से संबंधितों के साथ साथ जन सामान्य को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से अवगत कराना है।